Please rotate your device

We don't support landscape mode yet. Please go back to portrait mode for the best experience

Welcome

Teen Taal Social Media

Instagram

Podcast Platforms

Apple Music
user
S

Sunil Thapa

@Stuger16

Delhi, Delhi, India

3
Followers
1
Following
2
Total Posts
@Stuger16 · 3 hours ago
एपिसोड 181 में जब आप लोग 'टोपी का समाजशास्त्र और पहचान की राजनीति' पर बतरस कर रहे थे, तो टोपियों के कई वैश्विक और क्षेत्रीय आख्यान सुनने को मिले। उसी चर्चा से प्रेरित होकर मैं यह अपनी एक तस्वीर साझा कर रहा हूँ, जिसमें मैंने नेपाली संस्कृति की शान 'ढाका टोपी' धारण की हुई है। ढाका के विशेष धागों और ज्यामितीय पैटर्न (Geometric Patterns) से बुनी जाने वाली यह टोपी सिर्फ सिर का ढकाव नहीं, बल्कि गौरव, विशिष्ट पहचान और सम्मान का प्रतीक है। उम्मीद है तीन ताल की महफिल में नेपाल और पहाड़ों की इस सौगात को भी एक छोटा सा स्थान मिलेगा। जय हो, जय हो, जय हो! सुनील थापा दिल्ली एनसीआर से
post image
0
0
0
0
0
13 जनवरी 2013 की रात, हम दिल्ली से ठीक 12 बजे निकले। जैसे ही हम मेरठ के पास पहुँचे, घना कोहरा शुरू हो गया, और आगे का सफर और भी मुश्किल हो गया। रास्ते में घने कोहरे की वजह से ही हम पूरी तरह भीग गए। सुबह करीब 5 बजे हम रुड़की के पास एक ढाबे पर रुके। वहाँ हमने आग जलाई और उसके आसपास बैठकर अपने कपड़े, दस्ताने और खुद को सुखाया। उस ठंड और सफर की थकान के बीच वो पल थोड़ा सुकून देने वाला था। करीब 11 बजे, आगे बढ़ते हुए हमने एक छोटा सा ब्रेक लिया। उसी दौरान, मैंने अपनी मोटरसाइकिल के सहारे ही कुछ मिनटों की नींद ले ली। वो सिर्फ 3 मिनट का छोटा सा पावर नैप था, लेकिन उन कुछ पलों में मैं गुलाबी पहाड़ों का सपना देख रहा था। उसी वक्त, मेरे पीछे आ रहे राइडर ने मेरी सोते हुए यह तस्वीर खींच ली। यह तस्वीर उसी पल को कैद करती है| जय हो! सुनील थापा, दिल्ली
post image
7
0
1
0
0
No more posts to load.
TEEN TAAL FORUMLATEST VIDEO#TT
REELS