जय हो, आज खुजली पर चर्चा सुनकर मज़ा आ गया लेकिन सारा दिन खुजाते खुजाते निकला , ताऊ से निवेदन है कि खुजली पर रोक मत लगाओ क्युकी पूरा देश खुजाने में ही तो लगा है और कोई काम धाम तो बचा ही नहीं है सिर्फ खुजली ही खुजली ।
सभी तीन तालियों की जय हो, विकास दिव्य कीर्ति सर के बाद ओझा सर की बकैती ने तीन ताल में चार चाँद लगा दिए अब अगला नम्बर शायद ख़ान सर का है उनके आने से तीन ताल में ब्रह्मा विष्णु महेश की स्थापना हो जाएगी, जय हो
ताऊ खाँचा और सरदार को जय हो, इस एपिसोड में मिडिल क्लास पर चर्चा हुई । मिडल क्लास के पास चार केले थे तो उसने देखा कि एक केला ख़राब होने वाला है तो इसे आज खा लेता हूँ दूसरे दिन फिर देखा तो एक केला ख़राब होने वाला था तो उसने उसे खा लिया अगले दिन फिर वही हुआ तो मिडल क्लास ने चारों दिन ख़राब केला खाया । ऐसी स्थिति होती है मिडिल क्लास की ।