Please rotate your device

We don't support landscape mode yet. Please go back to portrait mode for the best experience

Welcome

Teen Taal Social Media

Instagram

Podcast Platforms

Apple Music
user

चौथाई_लखनऊवा

@पौने_नवाब

Lucknow, Uttar Pradesh, India

4
Followers
2
Following
5
Total Posts
२/२ अब ऐसी बेतुकी पंक्तियां कविता कैसे और कब बनी पता नहीं। इसी भाव को- “ चढ़ती जवानियों का श्रृंगार माँगता हूँ, प्यारे स्वदेश हित मैं अंगार माँगता हूँ”  दिनकर जी से तुलना नहीं हैं लेकिन कविताई के नाम पर लेपाय भी नहीं झिलती है जय हो जय हो जय हो 
1
0
0
0
0
१/२ आज का एपिसोड अभी आधा ही सुना है, दो तीन दिलचस्प बातें दिखीं  - जैसे ही भूख हड़ताल पर चर्चा शुरू हुई, कैमरामैन ने एंगल चेंज कर की टेबल पर खिसकती हुई बिस्किट की प्लेट दिखाई और अगले ही फ्रेम में पूरा बिस्किट मुंह में भर के ख़ान चा सिर हिलाते नज़र आए।  - प्रेम पर ताऊ की प्रैक्टिकल बातें चिढ़ मचा देती हैं और मैं ख़ान चा क्लब का सदस्य होता हूँ आज के एपिसोड में लगा की ताऊ कितने लॉजिकल आदमी हैं और मैं पेंडुलम की तरह घूम के उनके पाले में आ गया| - तीसरा ये नए जमाने की कविताएँ जो पोएट्री और प्रोस के बीच फैन्स कर त्रिशंकु हो चुकी हैं। लोगो को बढ़िया लगती हमे आज तक ना समझ आई । जैसे वर्मा जी की कविता जो सरदार बाँच रहे थे - देश में अड़नकार फेल रखा है और उल्लू के पट्ठे स्त्रियाँ रिझाने के लिए कविता लिख रहे हैं। ये किस हिसाब से कविता हुई भाई। क्रमशः 
0
0
0
0
0
जब तक जिहैं आल्हा दादा तब तक डंका बाजे खेत  ७५ साल के पिताजी के सामने झूठमूठ भी कोई समस्या बताई तो  आल्हा उदल की ये पक्तियाँ पढ़ के गरजते थे, हमारे रहते क्यों घबराते हो? डंका आज मौन हो गया । अपने सबसे बड़े चीयर लीडर को आज खो दिया। पहाड़ जैसा आदमी, जिसने कितनी ग्लास सीलिंग तोड़ी, नौकरी में उच्चोतम पद तक गए लेकिन गाँव से नाता नहीं छोड़ा। मेरी हर सफलता को मुझसे ज़्यादा सेलिब्रेट किया मेरी हर विफलता पर अंगद के पाँव से ज़्यादा आडिफ़ हो कर खड़े  रहे। ऐसे बरगद के पेड़ के गिर जाने का झटका अभी तो सहन नहीं हो रहा। बाडी का ईश्वर जाने। दुबारा शायद अपने ही शहर आने का मन भी नहीं करेगा, घर पिताजी से ही था । अब बस एक मकान है। 
2
0
0
0
0

हमारी इस मंच पर पहली ही पोस्ट पढ़ ली गई, दिल फिर से गार्डन गार्डन हो गया। बस सरदार चौथाई लखनउवा को चौथा लखनउवा बोल दिए। वीडियो निकाल के सबको भेज रहे। ट्विटर पर भी जाएगा। मोमेंट है भाई मोमेंट है। जय हो जय हो जय हो !

आज की आधुनिकता की अंधी दौड़ में भागे जा रही अगली पीढ़ी जब भूली बिसरी परंपराओं और रीते रिवाजों को पालन करते दिखती है तो दिल से दुआएँ निकलती हैं। मसलन अभी अभी लखनऊ एयरपोर्ट पर एक न्यू बैलेंस के स्नीकर ऐपल वॉच पहने एक युवा को चुपके से चुनौटी से खैनी और चूना निकालते हुए देखा तो दिल गार्डन गार्डन हो गया! जय हो! जय हो! 
2
0
1
0
आज की आधुनिकता की अंधी दौड़ में भागे जा रही अगली पीढ़ी जब भूली बिसरी परंपराओं और रीते रिवाजों को पालन करते दिखती है तो दिल से दुआएँ निकलती हैं। मसलन अभी अभी लखनऊ एयरपोर्ट पर एक न्यू बैलेंस के स्नीकर ऐपल वॉच पहने एक युवा को चुपके से चुनौटी से खैनी और चूना निकालते हुए देखा तो दिल गार्डन गार्डन हो गया! जय हो! जय हो! 
3
0
0
1
0
No more posts to load.
TEEN TAAL FORUMLATEST VIDEO