खुजली पर ताऊ का विश्लेषण सुनकर ऐसा लग रहा था, ताऊ अपनी किताब 'खुजली से समाधि तक' का वर्णन कर रहे हो😄
किसी एपिसोड में सैलून के अनुभव पर भी चर्चा करे जैसे नाई के समक्ष स्वयं को समर्पित कर देना, इतना विश्वास की छुरी के सामने गर्दन रख देना एवं अन्य नाई के पास जाने पर विश्वासघात कर देने जैसी भावना का आना।
सभी tt staff,सरदार, खान चा और प्यारे दुलारे ताऊ को मुझ नए सदस्य की ओर से जय हो जय हो जय हो🙏🏻
मैने हाल ही में तीन ताल सुनना शुरू किया है और मुझे इतना अद्भुत अनुभव हुआ है जैसे मैं अपने जिगरी दोस्ती के साथ बैठकर चर्चा कर रहा हूं, बात आप तीनों करते है परन्तु मुझे ऐसा लगता है मैं भी आप तीनों के साथ बैठा हूं, एक अपनापन का एहसास है।