ANI wala episode मस्त लगा। सच कहूँ तो वही वाली फीलिंग आई, जैसे, जब बेटा नौकरी करने बाहर गया तो अच्छा लगा कि अब अपने पैरों पर खड़ा हो गया है। और थोड़ी सी ये भी फीलिंग आई कि अब दुनिया की नज़र में आ जाएगा और हम धीरे धीरे- थोड़े थोड़े पराये हो जाएँगे।
तीन ताल अपने से कई गुना ज़्यादा followers के पॉडकास्ट में धमाका मचाने गया और मचा दिया। अब इस पर भी औरों की नज़र पड़ेगी, followers तेज़ी से बढ़ेंगे, और पुराने TTStaff थोड़ा nostalgic होंगे। यही प्रकृति का नियम है और अच्छा भी है।
आप लोग अच्छा कर रहे हैं, ऐसे ही बने रहिए। स्मिता जी को भी लेकर आइये। कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता barter system का।
बस एक फीडबैक। ANI वाला episode ख़त्म abruptly हुआ- ऐसा मुझे लगा या ऐसा ही था।
मिलते हैं जल्द जयपुर में।
विजय महावर