सभी तीनों को मेरा प्रणाम।
मैं बेतुका बुद्धिजीवी। जन्म उत्तर प्रदेश के एक छोटे-से गाँव में हुआ और फिलहाल सरकारी नौकरी के सिलसिले में हरियाणा के फ़रीदाबाद में हूँ।
वैसे नौकरी तो छोटी-सी है, लेकिन आपका पॉडकास्ट सुनने का शौक़ बड़ा गहरा है। कभी जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते हुए, कभी बाइक पर बैठे हुए, कभी ऑफिस में बोर होकर नीचे टहलते हुए और अक्सर रात में गाड़ी में बैठकर उसकी टिक-टिक की आवाज़ सुनते हुए भी आपका पॉडकास्ट लगा लेता हूँ।
आप तीनों से एक अलग ही स्नेह हो गया है और आपका पॉडकास्ट सुनकर हमेशा बहुत आनंद आता है।
आप सभी को एक छोटा-सा सुझाव देना चाहूँगा। अगर कभी संभव हो तो एक ऐसे अभिनेता, जिन्हें मैं बहुत ज़्यादा पसंद करता हूँ—श्री के. के. मेनन जी—को अपने पॉडकास्ट पर ज़रूर बुलाइए। उन्हें आप तीनों के साथ बातचीत करते हुए देखना और आपकी जुगलबंदी सुनना बहुत मज़ेदार होगा