सभी तीन तालियों को जय हो।
आज के एपिसोड में नींद पर बतकही थी। देख कर अच्छा लगा कि ताऊ और खान चा जो जो चीज़ें करते है नींद के लिए वह सभी मै भी करता हु जैसे कि पॉडकास्ट लगा के सो जाना sleep timer पर 25 मिनिट का टाइमर लगा के सो जाता हूँ।
बचपन में 3 इडियट्स मूवी में पहली बार जब वीरू सहस्त्रनाम बुद्धे उर्फ़ वायरस को देखा था तब उनकी पहली इंट्रोडक्शन ही इसी बात से हुई थी कि हर रोज दिन में साढ़े 7 मिनिट का पावर नैप लेते है।
बचपन में दिमाग चौंधिया गया था कि कौन ससुरा 7 मिनिट सो के थकान और नींद पूरी कर लेता है। आज उम्र 25 साल होने को है लेकिन आज भी रोज वायरस की तरह 7 मिनिट पावर नैप लेने की कोशिश करता हु लेकिन रोज वह 7 मिनिट का पावर नैप ना जाने कैसे 2 घंटे की नींद में बदल जाता है।😄😄
चलिए जो भी हो, तीन ताल के लिए आप सभी को धन्यवाद। जय हो जय हो जय हो
दो दिन पहले यूट्यूब पर तीन ताल सुनना शुरू किया। जानकारी पहले भी थी किंतु कभी देखा नहीं था
पिछले 2 दिनों में ही तकरीबन छह से सात एपीसोड देख चुके है😄😄 बहुत अच्छा लगता है। बिंज वॉच कर रहा हूं पहली बार कोई पॉडकास्ट