अभिजीत दीपके भले ही इस जंग में एक नायक या खलनायक के रूप में उभरें, उन्होंने एक बहुत बड़ा अवसर खोज दिया है उस एक विवेकी युवा के लिए जो भारत के इतिहास में अपना नाम दर्ज करना चाहता हो अथवा भारत की राजनीति में भी काफ़ी समय तक प्रासंगिक रहना चाहता हो। काम थोड़ा जोखिम का है पर अगर सही तरीके से निभा दिया जाए तो १००% लाभदायक है।
करना बस ये है एक ऐसी ही मुहिम शुरू करनी है, बस सी.जे.पी के ख़िलाफ़, कुछ जनमत को जोड़ना है, और बेहद शांतिपूर्ण और अहिंसा के तरीक़े से करना है विरोध प्रदर्शन। मुद्दा भी बहुत ही साधारण, कि काम-काज पे ध्यान दो, पढ़ाई पे ध्यान दो, और क़ानून व्यवस्था पर भरोसा करो, क़ानून इंसाफ़ करेगा। ये कार्य कोई कर ले जाए तो सरकार मंच भी देगी, फंडिंग भी, और इनाम भी। इसी दौरान कुछ शर्तें सरकार से मनवाई जा सकती हैं, जैसे कि बेहतर कानून व्यवस्था, बेहतर शिक्षा, बेहतर स्वास्थ व्यवस्था।
बस फिर उसका …read more