बह्र के बारे में ख़ासा जानकारी ना होने के बावजूद ऐसा होना...feels like an achievement 🥹
आईना देख के डर जाने को क्या कहते हैं…?
सांसों से घुट के मर जाने को क्या कहते हैं…?
एक प्रश्न जवाबों में खोया है कैसे समझें…?
घर से चल के घर को जाने को क्या कहते हैं…?
अपनी बातों पे गौर करे ये वक़्त किसे है…?
सब गुम हैं कि दुनिया वाले क्या कहते हैं…?
मुझको बिल्कुल इल्म नहीं है इन बातों का,
क्यों कहते हैं, कब कहते हैं, क्या कहते हैं…?
ऐ साकी तू मुझको वो इक जाम पीला दे,
जिसको पी कर भूल सकूँ सब क्या कहते हैं…?
@sardar@tau@khan_cha
Couldn't post the whole चिट्ठी because it was exceeding the word limit of 800. So I made a docs link. I've also sent it through mail and hoping for it to be seen. Loads of love to you and all the तीन-तालिया. ❤️