Membership suggestion: , (10-12 छात्रों के साझा विचार)महोदय आपके तीन ताल के श्रोता समाज के लगभग हर वर्ग से आते हैं जिनमें अधिकांश निम्न वर्गीय छात्र हैं। इस कैपिटलिस्ट डिजिटल युग में कुछ गिने चुने ही पॉडकास्ट है जो हर वर्ग में अपनी मुफ़्त पहुंच बनाएं हुए हैं जिनमें तीन ताल ही अग्रिम है। अगर यहाँ भी आप सदस्यता जैसी डिजिटल लामबंदी लगा देंगे तो बड़ी संख्या में हुजूम इससे प्रभावित होगा(जो यह सदस्यता अफोर्ड नहीं कर सकते), हालांकि spotify, saavn जैसे प्लेटफॉर्म्स पर यह मुफ्त में उपलब्ध रहेगा परंतु चलचित्र के रसास्वादन बिना हमें बड़ी निराशा होगी। कृपया इसपर गहराई से विचार करके ही कदम उठाया जाए अन्यथा किसी भी एक प्लेटफॉर्म पर public referendum जैसा कोई poll आयोजित करवा लीजिए। जैसा जनादेश होगा वैसा किया जाए।